उरई, जून 10 -- कालपी। संवाददाता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी में प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला की अगुवाई में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वच्छता रैली निकाली गई। इसमें संस्थान के महिला व पुरुष प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। रैली में नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थानों की सफाई के प्रति जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में प्रवुद्व साथियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। द्वितीय चरण में विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों एवं अनुदेशकों ने संस्थान की कार्यशालाओं, कार्यालय परिसर, पुस्तकालय प्रांगण व मुख्य मार्ग पर झाड़ू लगाकर सफाई की। प्रधानाचार्य श्रव...