आईटीआई में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 29 तक
बागपत, सितम्बर 27 -- बागपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 की चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तृतीय चरण में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षणार्थी, जो किसी कारण से अपना प्रवेश निरस्त कराना चाहते हैं, वे 27 से 29 सितंबर तक एससीवीटी उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर लॉगिन कर नाम कटाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रिक्त सीटों पर उन अभ्यर्थियों को उच्चीकरण का अवसर मिलेगा, जिन्होंने 'फ्लोट' विकल्प चुना था और अब तक उच्चीकरण नहीं हुआ है। उच्चीकरण मेरिट और विकल्प के आधार पर होगा। उच्चीकरण होने पर बुलावा पत्र पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा। उच्चीकरण सूची से प्रवेश 1 से 3 अक्टूबर तक होगा। यह भी पढ़ें- आईटीआई में चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया आज से अधिक जानकारी के लिए नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.