सीतामढ़ी, मार्च 19 -- आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट: 23 युवाओं का चयन सीतामढ़ी।जिले के गोवर्नमेंट आईटीआई में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट आयोजित हुई। इसमें 23 प्रशिक्षणार्थियों का चयन अप्रेंटिशिप के लिए किया गया। चयनित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलने पर उत्साह का माहौल रहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सीतामढ़ी में प्राचार्य प्राचार्य हरेराम मंडल की अध्यक्षता व उप प्राचार्य अविनाश कुमार के संचालन में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में तीन दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मौके पर नियोक्ता कंपनी हायर एप्लांसेस इंडिया प्राइवेट लि. के प्रतिनिधि संदीप पांडेय द्वारा आवश्यक औपचारिक्ता के बाद अप्रैंटिशिप ट्रेनी के लिए कुल 23 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर, टर्नर व इलेक्ट्रिकल आदि ट्रेड के पा...