दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सीएम प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा हो रहा है। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। प्रशिक्षक (यांत्रिक समूह), प्रशिक्षक (विद्युत समूह), प्रशिक्षक (कंप्यूटर विज्ञान) तथा लेखा एवं कंप्यूटर सहायक पदों पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इंस्ट्रक्टर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/डिग्री अनिवार्य है। लेखा एवं कंप्यूटर सहायक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ कंप्यूटर एवं लेखा में अच्छा ज्ञान होना चाहिए। स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सीएम प्रतिज्ञा योजना के आधिक...