आईटीआई में आवेदन-विकल्प बदलने का 15 तक मौका
कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में संचालित व्यवसायों में प्रशिक्षण के 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन व विकल्प बदलने का मौका है। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों तथा पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थियों के हित में पोर्टल पर आवेदन, पंजीकरण और संस्थान, व्यवसाय विकल्प बदलने की सुविधा 15 अगस्त की रात 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण या विकल्प परिवर्तन का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.