मुंगेर, अगस्त 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुंगेर में सत्र 2025-27, 2026-27 एवं 2026-28 के लिए नामांकित प्रशिक्षणार्थियों का दो दिवसीय दीक्षारम्भ का आयोजन किया गया। 5 और 6 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में 11 विभिन्न व्यवसायों में नए सत्र के लिए नामांकित प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, उपप्राचार्य, ग्रुप अनुदेशक, अनुदेशक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने नए प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन बनाए रखने और पूरी लगन के साथ कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- व्यक्तित्व निर्माण व तकनीकी दक्षता विकसित करने का...