विकासनगर, अगस्त 29 -- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कालसी के भवन के विस्तारीकरण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की स्थिति, उपलब्धता और अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। एडीएम ने उप जिलाधिकारी कालसी, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से भूमि से संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के कार्यालय, कक्षाओं और भोजन स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान छात्रों ने साइंस लैब के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर एडीएम ने प्रभारी प्रधानाचार्य हेमचंद से साइंस लैब की जरूरतों और...