दरभंगा, मई 14 -- बेनीपुर। आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आईटीआई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में काला बिल्ला लगाकर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कर्मियों ने सोमवार और मंगलवार को काला फीता लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवाज बुलंद की। कर्मियों की मुख्य मांगों में वेतन भुगतान अविलंब सुनिश्चित करना, अनुदेशकों का ग्रेड पे लेवल 7 निर्धारित करने, पदनाम परिवर्तन, कर्मचारी ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना, सेवा संपुष्टि, सीआईटीएस प्रशिक्षण आदि शामिल है।मनोज कुमार महतो, कुमार गौरव, संजीव कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, अब्दुल समद, राजीव कुमार, गौतम कुमार आदि अनुदेशक, अनुदेशक एवं लिपिकीय वर्ग के कई कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...