बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल कर रहे युवा आईटीआई पास सफल उद्यमियों की सफलता की कहानी पढ़ेंगे। प्रदेश स्तर पर इसकी सूची तैयार की जा रही है। बस्ती मंडल से 27 सफल उद्यमियों की सूची तैयार कराई गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर किए जाने के प्रयासों के क्रम में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए सफलता का रोल मॉडल तैयार किया जा रहा है। जेडी (प्रशिक्षण/शिशिक्षु) एके राना ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों से सफल उद्यमियों की सूची तैयार कर भेजी जा चुकी है। प्रदेश स्तर पर इनका प्रकाशन होगा। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि प्रशिक्षण संस्थानों में अध्यन करने के बाद अपना व्यवसाय कर रहे सफल उद्यमियों की सूची तैयार कराई जानी है। इसमें उनके टर्नओवर के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.