आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण के आवेदन छह से
औरैया, अक्टूबर 5 -- राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 के प्रवेश के लिए पांचवें चरण की प्रक्रिया छह अक्तूबर से शुरू होगी। पूर्व के चरणों में चयन से वंचित रहने वाले और चयन के बाद भी प्रवेश न ले पाने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज लखनऊ की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को जनपद स्तर पर शैक्षिक योग्यता, संस्थान और व्यवसाय के विकल्पों में सुधार करने का अवसर मिलेगा। आईटीआई में प्रवेश के लिए अब तक आवेदन न करने वाले अभ्यर्थी भी छह अक्तूबर से नया ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर की रात 12 बजे निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- JOBS: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के 335 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता सामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.