हल्द्वानी, जुलाई 31 -- गुजरात में 10 अगस्त तक लेनी है तैनाती, 37 युवा नैनीताल जिले के हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को मारुति सुजुकी कंपनी की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 75 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें 62 होनहार युवाओं का चयन हुआ है। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से Rs.28,000 प्रति माह के वेतनमान पर प्रोडक्शन कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।प्रधानाचार्य नितिन शर्मा ने बताया कि मारुति सुजुकी ने युवाओं को शुरुआती चरण में 3 साल के रोजगार अनुबंध पर रखा है। इस अवधि के दौरान बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को कंपनी के गुजरात प्लांट में स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल समेत कई अन्य तकनीकी ट्रेडों के प्रशिक्षार्थियों का दबदबा रहा। लिखित परीक्षा औ...