कानपुर, अगस्त 30 -- कानपुर। आईटीआई में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का सोमवार को 5वां दिन है। जिलेभर की राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग में रविवार तक कुल 41 छात्र पहुंचे। इन छात्रों ने काउंसलिंग के फॉर्म ले लिये हैं। 38 ट्रेड के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चार सितंबर को जन्माष्टमी के अवकाश के दिन तक चलेगी। अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षिक व जातिप्रमाण पत्र की मूलप्रति लेकर काउंसलिंग के लिए पहुंचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...