प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राजकीय आईटीआई नैनी में अखिल भारतीय व्यावसायिक सीबीटी-2026 परीक्षा के दौरान धन उगाही का आरोप लगाते हुए प्रशिक्षार्थियों ने जांच की मांग की है।छात्रों का आरोप है कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 200 रुपये तथा ऑनलाइन परीक्षा के नाम पर 1500 से 5000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। सुविधा शुल्क न देने पर फेल करने और परीक्षा में बाधा डालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। प्रशिक्षार्थियों ने निदेशक, व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- 16-17 जुलाई को होगी कम्पार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा यह भी पढ़ें- आईटीआई प्रवेश के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...