धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) धनबाद में 26 फरवरी को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा। आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिकल, डीजल मैकेनिक व फीटर ट्रेड से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी को डी वाटरिंग व डीजी ऑपरेटर पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा। चयनित को बीसीसीएल धनबाद के प्रोजेक्ट में छह महीने की ऑन द जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा होने पर उम्मीदवारों को कंपनी में स्थायी रोजगार के लिए विचार किया जाएगा। जॉब ट्रेनिंग के दौरान 13 से 15 हजार रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण के बाद 15 हजार रुपए वेतन मिलेगा। बस्ताकोला एरिया कुंइया ओसीपी, लोदना एरिया जीनागोड़ा ओसीपी, भौंरा ओसीपी में नियुक्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.