गोंडा, मार्च 22 -- छपिया। क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की आंचल मिश्रा ने आईआईटी जैम संयुक्त प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 31वीं रैंक प्राप्त किया है। आंचल मिश्रा की सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आंचल के पिता शैलेश मिश्र किसान तथा माता रेखा मिश्रा गृहणी हैं। आंचल ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट शिव पब्लिक इंटर कॉलेज मसकनवा तथा स्नातक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से की है। इस दौरान ग्राम प्रधान विवेक मिश्र, नंदकिशोर मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता, विक्की मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्र, प्रेम नारायण मिश्र, रामबाबू मिश्र, बद्री प्रसाद मिश्र, अतुल, आलोक, अनुज, आयुष ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...