प्रयागराज, मई 15 -- आईटीआई छात्र हत्याकांड के दो वांछित आरोपियों को होलागढ़ पुलिस ने शुक्रवार को बरईहरख के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी उज्जवल त्रिपाठी और संदीप यादव शामिल थे। पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी साहिल यादव को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के टोडी की पुरवा स्थित नहर के पास पुरानी रंजिश में दस मई को 19 वर्षीय छात्र हिमांशु सरोज की साहिल यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि साहिल यादव के साथ उसके दो साथी दहियांवा निवासी उज्जवल त्रिपाठी और पटेल नगर चौराहा बरईहरख निवासी संदीप यादव भी शामिल थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि पूरबनारा निवासी साहिल यादव का हिमांशु सरोज से एक साल से रंजिश चल रही थी। साहिल यादव के कहने पर उसके साथ नहर पुलिया के पास गए ...