प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- बीरापुर, हिन्दुस्तान संवाद। उन्नाव से आईटीआई करने के दौरान प्रेमिका के केस दर्ज कराने के बाद बीरापुर से भागे छात्र का बुधवार रात सड़क किनारे शव पाया गया। उन्नाव के दही चौकी थाने की पुलिस ने बैग में मौजूद हाईस्कूल की मार्कशीट से स्कूल के पते पर संपर्क किया तो पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। परिजन सूचना पाते ही हत्या का आरोप लगाने लगे। वे रात में ही उन्नाव के लिए रवाना हो गए। फतनपुर थाना के बीरापुर निवासी सुरेश कुमार गौतम का 20 वर्षीय बेटा अखिलेश गौतम उन्नाव से आईटीआई कर रहा था। उसके वहां एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। बाद में विवाद होने पर युवती ने अखिलेश सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उन्नाव पुलिस करीब चार माह पहले अखिलेश की तलाश में बीरापुर आई तो वह अपने पिता के पास मुंबई जाकर रोजगार करने लगा। मुंब...