बिजनौर, जून 28 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिजनौर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चल रहे 'सोलर पैनल इंस्टालेशन एंड टेक्नीशियन' कोर्स के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।​ 'ऑन जॉब ट्रेनिंग' के तहत परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं को बैच के अनुसार 'सन एनर्जी एंड कंपनी' भेजा गया। यहां सभी प्रशिक्षुओं को सोलर पैनल तकनीक का प्रैक्टिकल कराया गया और इससे जुड़ी बारीकियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। ​इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक, प्रधान सहायक राकेश शर्मा, प्रभारी अनुदेशक अनुज कुमार, एनएसडीसी द्वारा भेजे गए राहुल चौधरी व सोहित कुमार के साथ-साथ योगी पाल, रितिक कुमार और सन एनर्जी एंड कंपनी के निदेशक अवनीश कुमार ...