गुड़गांव, नवम्बर 10 -- गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को रोजगार परक पाठ्यक्रमों से जोड़ने और उनका कौशल उन्नयन करने की तैयारी हो गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने, कौशल ऋण देने के साथ ही सीटें बढ़ाई जाएगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उन्नयन करने के साथ ही उद्योगों की जरूरत के मुताबिक कौशल पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। जिससे जिले के आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों को कई नए विकल्प मिलेंगे। आरटीआई के अनुसार सरकार की ओर से अन्डस्टैंन्डिंग एआई, एआई कैसे काम करता है, एआई के प्रकार, नौकरियों और उद्योगों पर एआई का प्रभाव, एआई के साथ सीखना और एआई का जिम्मेदारी से उपयोग करना शामिल होगा। नेशनल प्रोग्राम ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एपीएआई) स्किल्स फ्रेमवर्क के साथ जुड़े एआई के इंटरैक्टिव अध्याय, शिक्षार्थियों को प्र...