इटावा औरैया, जुलाई 16 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौराहे पहले से खड़े डंपर में पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कानपुर देहात के अकबरपुर के तिवारीपुरवा निवासी सोम प्रकाश उर्फ ईशू डंपर चलाते थे। वह हमीरपुर से मोरम लादकर आगरा जा रहे थे। उनके साथ हेल्पर राहुल भी था। वे डंपर लेकर गुरुवार की सुबह फ्रेंड्स कालोनी के आईटीआई चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि तभी डंपर साइड में खड़ा करके वह बाथरूम के लिए उतर गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मोरम लदे ट्रेलर ने डंपर में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- खड़े ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर के पास खड़े ड्राइवर सोम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेल का ड्राइवर समुंद्र केबिन में फंस गया। जानकारी पर ...