गौरीगंज, सितम्बर 28 -- अमेठी। आईटीआई गौरीगंज में आगामी 30 सितंबर को आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के लिए अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानाचार्य आईटीआई शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि अप्रेंटिस मेले में सुधीर फाउंडेशन मानेसर, गुरुग्राम की कंपनी ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग करेगी। मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी, विशेष रूप से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रो मैकेनिक, एमएमवी तथा डीजल मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...