गंगापार, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के ददौली स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. प्रवीण कुमार शुक्ल ने बताया कि इस दौरान फिजियोथेरेपिस्ट रोहित यादव एवं सुशील मौर्य ने मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए इलाज किया। इस अवसर पर अनुदेशक प्रदीप यादव, अतुल, उमेश, आदित्य, धीरज, पूजा, कीर्ती, फिजा अंजली, दिव्या आदि रहे। संस्थान की ओर से नए वर्ष में प्रवेश प्रकिया की जानकारी आगामी माह से प्रारम्भ होगी। जिसमें राजकीय सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। यह भी पढ़ें- बारीडीह हाई स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...