हाजीपुर, मई 28 -- देसरी प्रखंड क्षेत्र के खोरमपुर स्थित आरसीएस आईटीआई कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक संस्था त्याग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार सह सांस्कृतिक उत्सव का समापन हुआ। लोक संस्कृति,कला एवं परंपरा की विविध रंगों से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर समाजसेवी रंजन ठाकुर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ त्याग संस्था की निर्देशिका बिक्की कुमारी,आरसीएस कॉलेज के प्राचार्य पवन कुमार एवं वरिष्ट रंगकर्मी राकेश कुमार के द्वारा लोक संस्कृति पर दर्शकों को संबोधित किया। इसके पश्चात कलाकारों द्वारा लोक गायन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उपस्थित लोगों को बिहार की समृद्ध लोक परंपरा से रुबरू कराया। लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा ...