भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर जिले के दो निजी आईटीआई संस्थानों में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कुल 122 छात्रों का चयन किया गया। यह प्लेसमेंट प्रक्रिया गुजरात स्थित एक स्टील लिमिटेड की ओर से आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर स्थित निजी आईटीआई में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में कुल 78 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सभी प्रतिभागी छात्रों का चयन कर लिया गया। वहीं शाहकुंड प्रखंड के निजी आईटीआई में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 44 छात्रों ने भाग लिया और सभी छात्र चयनित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.