आईटीआई के बाहर चल रहे अवैध मीट विक्रेताओं के खोखों बंद कराये
एटा, अप्रैल 29 -- बुधवार दोपहर में कासगंज रोड स्थित आईटीआई के बाहर अवैध रूप से संचालित मीट विक्रेताओं के विरुद्ध प्रशासन ने अभियान चलाया। एसडीएम सदर श्वेता सिंह एवं तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय के नेतृत्व में कासगंज रोड स्थित आईटीआई के आसपास, अन्य क्षेत्रों में बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के चल रहे मीट विक्रेताओं के खोखों को बंद कराया गया। अभियान में टीम ने पाया कि संबंधित विक्रेता बिना सक्षम अधिकारी, संबंधित विभाग की अनुमति के बगैर सार्वजनिक स्थलों विद्यालय के आसपास अवैध रूप से दुकानें संचालित कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति के इस प्रकार से व्यवसाय संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी पढ़ें- सामान्य दिनों में भी की जाए दुकानों पर छापेमारी: डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.