आईटीआई के नये भवन के लिए 19.84 करोड़ की मंजूरी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पारू में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नये भवन निर्माण के लिए 19 करोड़ 84 लाख 1 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण की ओर से सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। यह संस्थान सात निश्चय योजनान्तर्गत संचालित है। स्वीकृत राशि से प्रशासनिक भवन एवं वर्कशॉप (जी प्लस 1), प्राचार्य व उप प्राचार्य आवास (ग्राउंड), स्टॉफ हॉस्टल (जी प्लस 1) और 100 बेड वाले बालक छात्रावास मॉडल 'ए' (जी प्लस थ्री) का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने कहा कि तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन उपलब्ध कराया गया था, जिसके आलोक में राज्य स्कीम के तहत प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- दरभंगा और मुजफ्फरपुर औद्योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.