शाहजहांपुर, मार्च 30 -- रोजा। रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रशिक्षार्थियों से प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर रोजा थाने में दो अनुदेशकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रोजा आईटीआई में वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों से अवैध वसूली की शिकायत पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई थी। शिकायत में अनुदेशक सोमेंद्र कुमार और अजय कुमार पर प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के लिए संस्थान के तीन अनुदेशकों की टीम गठित की गई, जिसने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी। जांच रिपोर्ट पर ही सवाल उठने लगे और टीम पर गलत व भ्रामक आख्या देने के आरोप सामने आए। इसके बाद...