फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद, जसराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पाढ़म स्थित कॉलेज में आईटीआई का फार्म भरकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्र को वाहन ने रौंद दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव मिलावली निवासी 18 वर्षीय वीकेश पुत्र दयास्वरूप शनिवार को पाढ़म स्थित एक कॉलेज में आईटीआई का फार्म भरने के लिए गया था। शाम पांच बजे वह घर वापस लौट रहा था। खड़ीत नहर पुल के निकट पीछे से आ रही कार ने उसको रौंद दिया। वह बाइक सहित सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक कार लेकर भाग गया। छात्र को सड़क पर पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को ट्रामा स...