बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रथम और द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा हुए। प्राचार्य ई. राशेष रंजन ने बताया कि छह व सात जुलाई को प्रथम वर्ष तथा नौ व 10 जुलाई को द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। इसमें सरकारी और निजी आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स व आईसीटीएसएम समेत विभिन्न ट्रेड के 250 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चांदनी रस्तोगी, सहायक निदेशक सुनील कुमार और मजिस्ट्रेट उपेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) माध्यम से केके यूनिवर्सिटी में हो रही है, जबकि प्रायोगिक परीक्षा आईटीआई में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...