हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और संयुक्त निदेशक कुमाऊं मंडल कार्यालय के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू का उद्देश्य डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग के मानकों के तहत प्रशिक्षणार्थियों की अनिवार्य 150 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग को प्रभावी ढंग से पूरा कराना है। एमओयू पर आईटीआई प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा और संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्लेसमेंट ऑफिसर ललित मोहन आर्या समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...