कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कटिहार में 24 जुलाई को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, इंजीनियरिंग, घरेलू उपकरण और टायर निर्माण क्षेत्र की आठ प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। विभिन्न पदों पर करीब 300 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। संस्थान के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी और पद के अनुसार 15 हजार से 27 हजार रुपये प्रतिमाह तक सीटीसी मिलेगा। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के सरकारी एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में 25 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, वीजन इंडिया में 100 युवाओं को मिलेगा मौका अभ्यर्थियों को अपने आईटीआ...