सोनभद्र, मई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क में फील्ड यूनिट, जिला नियंत्रण कक्ष और स्थानीय अभिसूचना इकाई के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सर्किलवार और थानावार लम्बित कुल विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही की समीक्षा की तथा वांछित अपराधियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही, चिन्हित टॉप-10 अपराधियों की सूची एवं उनके विरुद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इसके साथ ही गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही एवं अपराधियों की सम्पत्ति जब्तीकरण की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- आईजी विन्ध्याचल ने महिलाओं की सुरक्षा पर दिया बल वहीं महिला सम्बन्ध...