गया, जून 13 -- मगध रेंज आईजी विकास वैभव के ताबड़तोड़ कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आईजी के पदभार ग्रहण करने के बाद महज एक माह के अंदर पांच पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई कर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की कार्यशैली पर लगातार नजर रखी जा रही है। एक महीने के दौरान अनुशासनहीनता और लापरवाही के गया जी और जहानाबाद के पांच पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह भी पढ़ें- आईजी विकास वैभव की कार्रवाई से मगध पुलिस महकमे में हड़कंपजनता से संवाद आईजी विकास वैभव ने जनता से सीधे संवाद को भी प्राथमिकता दी। एक माह में करीब पांच हजार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और 1196 शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किय...