आईजी ने साइबर अपराधों के खतरों से एसएसबी को किया सजग
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- दो दिवसीय प्रवास पर आई महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने सीमा सुरक्षा, सैन्य अनुशासन व सीमांत क्षेत्र में सुदृढ़ प्रबंधन के उद्देश्य से एसएसबी 70वीं वाहिनी मुख्यालय और नेपाल सीमा पर स्थित चौकी बरसोला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अभिलेखों के रख-रखाव, आधुनिक शस्त्रागार, प्रशिक्षण क्षेत्र, क्वार्टर गार्ड, मैस व सुरक्षा प्रबंधों का मूल्यांकन किया। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति सजग रहने व व्यक्तिगत व संवेदनशील डाटा की सुरक्षा के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसएसबी जवानों को सम्बोधित करते हुए महानिरीक्षक ने कहा कि ड्यूटी व दैनिक दिनचर्या में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और सतर्कता का पालन करें। सीमा पार से होने वाली अवांछित व अवैध गतिविधियों, तस्करी व राष्ट्रविरोधी तत्वों पर तुरंत कार्रवाई को इंटेलिजेंस नेटवर्क सक्रिय व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.