गया, अगस्त 29 -- पैक्स चुनाव के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप से जुड़े मामले की जांच करने शनिवार को आईजी विकास वैभव पुरा थाना क्षेत्र के भोरी गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। आईजी के गांव पहुंचने से मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मामला नवंबर 2024 में पैक्स चुनाव के दौरान का है। जानकारी के अनुसार, तत्कालीन पुरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस टीम पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत कई आरोप में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष वृषकेतु कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला पुरा थाना कांड संख्या 80/24 के तहत दर्ज है। आरोप था कि पुलिस टीम नामजद आरोपी के घर छापेमारी करने गई थी, इसी दौरान पु...