सीतापुर, अप्रैल 7 -- सीतापुर। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस ने मंगलवार को थाना कमलापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और थाने के प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया। आईजी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों, जिनमें अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और मालखाना रजिस्टर के रख-रखाव की समीक्षा की। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष और साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पोर्टल और 'यक्ष एप्प' पर डेटा फीडिंग की प्रगति जांची। परिसर, बैरक और भोजनालय की साफ-सफाई भी देखी। मिशन शक्ति' केंद्र के निरीक्षण के दौरान आईजी ने महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पीड़ित महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद आवेदकों से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए। आईजी ने बीट पुलिस कर्मियों से संवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.