पूर्णिया, मार्च 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईजी विवेकानंद ने एसडीपीओ सदर टू के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं। खासकर एसडीपीओ के सुपरविजन एवं निरीक्षण का स्तर अपेक्षाकृत निम्न था, जिसमें सुधार के लिए निर्देश दिया गया। डकैती के केस तो शून्य थे, परन्तु चोरी एवं गृहभेदन की घटनाएं चिंताजनक पाई गईं। जिसके लिए पूर्व के चार्जशीटेडों का सत्यापन करने तथा गृहभेदन के मामले को चिन्हित करते हुए इसपर अंकुश लगाने के ठोस रणनीति बनाने का निर्देश दिया। नन एसआर केसों में वृद्धि के साथ अनुसंधान के स्तर पर आईजी ने चिन्ता जाहिर करते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का स्तर भी निम्न था, जिसपर भी सुधार लाने के लिए एसडीपीओ को निर्देश दिया गया। आईजी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.