अयोध्या, दिसम्बर 10 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कूढाकेशवपुर,दर्शननगर निवासी शख्स ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मारपीट और लूटपाट के मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में संजय तिवारी पुत्र स्व.शिव बालक का कहना है कि उसने मोहल्ले के ही निवासी राजगीर मिस्त्री हरिओम को भवन निर्माण का लेबर रेट पर ठेका दिया था। काम के एवज में समय-समय पर कुल एक लाख 46 हजार रुपये का भुगतान किया। मिस्त्री ने काम में लापरवाही बरती, जिसके कारण सीढ़ी आदि का गलत निर्माण हो गया। दुबारा सुधारकर नव निर्माण कराने को कहने पर दो लाख अतिरिक्त की मांग की गई। पूर्व में दी गई रकम वापस मांगने पर इन्कार कर दिया। आरोप है कि वह 22 नवंबर को अपना ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान हरिओम,इनकी पत्नी आरती देवी तथा बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.