रांची, जनवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल सहित 12 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है। अन्य पुलिस पदाधिकारियों में दो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), तीन हवलदार सहित अन्य आरक्षी शामिल हैं। झारखंड जगुआर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए पदक मिला है। अन्य सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी रविवार को झारखंड पुलिस के मीडिया सेल द्वारा दी गई। राज्य पुलिस ने बताया कि राज्य में उग्रवादी संगठन, संगठित आपराधिक गिरोह, अन्य अपराध पर झारखंड पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उक्त सराहनीय कार्य के लिए ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उक्त आईपीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.