बरेली, जुलाई 25 -- मुंबई स्कूल ऑफ आर्ट द्वारा संचालित एक वर्षीय आईजीडी बांबे आर्ट परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसमें इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आईजीडी बांबे आर्ट परीक्षा के बरेली क्षेत्रीय संयोजक दिवाकर आर्य ने बताया कि यह परीक्षा सरकारी व गैर-सरकारी सभी इंटरमीडिएट स्तर के कला शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सहायक है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक स्थानीय दिवाकर आर्ट सेन्टर, बन्नूवाल नगर सौ फुटा रोड से शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन फार्म भर सकते हैं। परीक्षा सीटें सीमित है। परीक्षा सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में होगी। यह भी पढ़ें- आईजीडी बाम्बे आर्ट परीक्षा आवेदन तिथि 31 जुलाई तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...