आईजीएल के नाम से एपीके फाइल भेज आठ लाख ठगे
नोएडा, अगस्त 7 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने आईजीएल के नाम से एपीके फाइल भेज राजनगर एक्सटेंशन निवासी व्यक्ति के खातों से आठ लाख रुपये निकाल लिए। फाइल इंस्टाल करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया, जिसके बाद ठगों ने स्क्रीन शेयर कराकर बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर धोखाधड़ी का तरीका राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑरा कायमेरा सोसाइटी में रहने वाले संजय कुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर बताया कि 24 मई, 2026 को उनके मोबाइल पर एक संदेश आया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को आईजीएल का प्रतिनिधि बताया। संदेश में गैस कनेक्शन जल्द बंद होने का हवाला देते हुए दिए गए मोबाइल नंबर पर तुरंत संपर्क करने के लिए कहा गया। जब उन्होंने कॉल किया तो सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.