नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने अनुबंध आधार पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्तियां प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के एक पद और सीनियर कंसल्टेंट/कंसल्टेंट के दो पदों के लिए की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित योग्यता व शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी शाम 5 बजे तक तय की गई है। आवेदन उप सचिव (प्रशासन), आईजीएनसीए, जनपथ बिल्डिंग के पते पर भेजे जाने हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आईजीएनसीए, जनपथ में की जाएगी। भर्ती से संबंधित योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण आईजीएनसीए की आधिकारिक वेबसाइट ignca.gov.in/recruitments पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...