एटा, मई 9 -- तहसील अलीगंज ने आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर मिली इस रैंकिंग से तहसील प्रशासन और कर्मचारियों में उत्साह है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर तहसील प्रशासन लगातार गंभीर और सक्रिय रहा। शिकायतों के समाधान के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया गया। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देने की इसी कार्यशैली ने अलीगंज तहसील को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पूरी तहसील टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। यह भी पढ़ें- समस्याओं के निस्तारण में कुशीनगर पुलिस लगातार सातवीं ब...