अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- टांडा, संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के मामले में टांडा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनवरी माह के दौरान दर्ज 500 से अधिक शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर प्रशासन ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उप जिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर के नेतृत्व एवं समन्वय में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता पर रखा। प्रत्येक प्रकरण का नियमों के अनुरूप निस्तारण किया गया तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को विशेष महत्व दिया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर आपूर्ति, राजस्व, विकास, नगर निकाय तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज हुई थीं। कई मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया, जबकि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में राजस्व अधिनियम के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.