औरैया, जून 23 -- जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण कराया जाना प्रशासन की प्राथमिकता है। केवल कागजों पर निस्तारण दर्शाने से कार्य पूरा नहीं माना जाएगा, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाएगी। फोन वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने बिधूना क्षेत्र के संदेश कुमार से पैमाइश संबंधी शिकायत की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस में लापरवाही पर नगर पालिका के ईओ को चेतावनी वहीं बढ़ईपुर निवासी रजिया बे...