अमरोहा, अप्रैल 10 -- अमरोहा। जिले में ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के तहत शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। जिले ने प्रदेश में लगातार छठी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही जिले के 13 थानों ने भी आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गुरुवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसपी लखन सिंह यादव ने आईजीआरएस शाखा की टीम को चार हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए प्रेरित भी किया। पुरस्कृत टीम में प्रभारी कुमरेश त्यागी, आरक्षी सारूल चौहान, प्रशांत चौहान, प्रदीप चौधरी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.