फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। शिकायत निस्तारण की रफ्तार और निगरानी के दम पर फतेहपुर पुलिस ने प्रदेश में बाजी मार ली है। मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। जबकि फरवरी माह में जिला 61 वें नंबर पर था। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की। हर स्तर पर जवाबदेही तय की गई, जिससे लंबित मामलों में तेजी आई और शिकायतकर्ताओं को समय पर समाधान मिला। इस दौरान जिले के सभी 21 थानों ने भी समन्वय बनाकर काम किया और बेहतर प्रदर्शन किया। थानों में लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया गया, वहीं नए मामलों पर भी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई। एसपी ने कहा कि शासन की मंशानुसार पुलिस काम कर रही है। यह उपलब्धि अब पुलिस के लिए नई चुनौती भी है, क्यो...