प्रयागराज, अप्रैल 8 -- आईजीआरएस रैंकिंग में जिला इस बार सात पायदान पीछे हो गया। पिछले महीने की रैंकिंग में जिले का प्रदेश में 11वां स्थान था। इस बार 18वां स्थान आया है। जिले को इस बार 140 में से 131 अंक मिले हैं। शिकायतों के निस्तारण पर 93.57 फीसदी अंक मिला है। प्राप्त प्रतिशत में थोड़ी गिरावट आने पर अफसर सख्त हैं। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने सभी अफसरों को हिदायत दी है कि इस बार जो कमी रही, उसकी समीक्षा करें और इसकी रिपोर्ट दें। सुधार करें, ताकि अगली बार रैंकिंग टॉप टेन के भीतर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.