गाज़ियाबाद, मई 8 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। जनपद गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निपटारे में प्रदेश में लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर रही। बृहस्पतिवार को जारी अप्रैल माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में मोदीनगर तहसील ने सौ फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। छह माह में यह चौथा मौका है जब मोदीनगर तहसील प्रदेश में पहले नंबर पर आई है। उत्तर प्रदेश में कुल 351 तहसील है। शासन ने बृहस्पतिवार को अप्रैल माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग जारी की। इसमें मोदीनगर तहसील ने सौ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उपजिला​धिकारी अजीत सिंह और तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस पर कुल 152 ​शिकायतें प्राप्त ...