कानपुर, मार्च 9 -- आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में भ्रामक व अपूर्ण आख्या लगाए जाने और असंतुष्ट फीडबैक को लेकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। सोमवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। आईजीआरएस की गत माह की प्रगति की तुलना वर्तमान माह के डाटा से नगर आयुक्त ने की। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह लंबित शिकायतों का निस्तारण तय समय-सीमा में करें। यदि किसी भी स्तर पर शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.